शाहगंज में विरोध करते रोडवेज कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं
शाहगंज। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए 17 सूत्री मांग पत्र शासन को भेजा। संघ ने मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की। साथ ही समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। शाखा अध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली लागू करने, रिक्त पदों के सापेक्ष संविदा कर्मियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने और ईपीएफओ के साथ ईएसआई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और बकाया किस्तों का भुगतान करने की भी मांग की गई। संघ ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय में हर छह माह में 10 प्रतिशत वृद्धि और संविदा चालकों का न्यूनतम मानदेय 30 हजार रुपये करने की मांग की।