फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार ने रोका सडक का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के अगहुआ बाजार से सवैया गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर घटिया निर्माण कार्य कराने पर ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार काम की गुणवत्ता सुधारने के बजाय निर्माण कार्य बीच में छोड़ कर गायब हो गया। सडक का निर्माण कार्य अभी तीन सौ मीटर बाकी रह गया।
विज्ञापन

अगहुआ बाजार से सवैया गांव को जोड़ने वाले 700 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण जिला पंचायत विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सडक मरम्मत के तहत डामल फैलाकर गिट्टी डाली जा रही थी। एक सप्ताह पहले शुरू हुआ कार्य पहली बरसात भी नही झेल पाया और जगह जगह गिट्टी ऊखड़ गयी थी। रविवार को यह देख सवैया के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मरम्मत कार्य का विरोध करने लगे। जिसके बाद ठेकेदार गुणवत्ता सुधारने के बजाय निर्माण कार्य अधूरा छोड़ कर गायब हो गया। जिसके कारण सड़क का निर्माण लगभग तीन सौ मीटर अधूरा रह गया।
विरोध करने वालों में मनोज कुमार यादव, जवाहर लाल यादव, राजनाथ यादव, योगेश कुमार यादव, सुशील यादव, ईश्वर यादव, आशीष कुमार यादव, रोहित यादव, सौरव यादव शामिल रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सडक का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा था। डामल ठीक से नहीं डाला जा रहा था। जिससे गिट्टी उखड़ जा रही थी। ठेकेदार सही काम करने की बजाय काम अधूरा छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें