फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, आठ साल तक नहीं पड़ेगी मरम्मत की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जल, जंगल और जमीन के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहे प्लास्टिक का उपयोग अब सड़क बनाने में किया जाएगा। वैसे प्रदेश के लिए यह प्रयोग नया नहीं है लेकिन जिले में पहली बार प्लास्टिक कचरे का प्रयोग सड़क बनाने के लिए होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों से इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच से 10 किमी लंबी दस सड़कों का निर्माण इस नई तकनीक से होगा। फिलहाल अभी सड़कों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। नई विधि से सड़कों के निर्माण से एक तो सड़क की लाइफ बढ़ जाएगी दूसरे पर्यावरण भी संरक्षित होगा। प्लास्टिक से बनी सड़कों पर लागत भी कम आएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली सड़कें मानसून के दौरान टिकाऊ होती हैं। इसके अलावा ये 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी नहीं पिघलती हैं। जिससे सड़क की लाइफ सिर्फ तारकोल से बनी सड़कों की तुलना में तीन से चार साल बढ़ जाती है। प्लास्टिक कचरे से सड़क मरम्मत के कई तरह के फायदे हैं। प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण की पहल से स्वच्छता मुहिम को भी रफ्तार मिलेगी। सड़कों में भी मजबूती आएगी और वाहनों के टायरों की सुरक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें