फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बारिश के दौरान बह गई सड़क, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
बारिश के कारण तेलीबाजार की बही सड़क।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तेजीबाजार। चार से ज्यादा गावों को जोड़ने वाली सड़क दो दिन तक हुई लगातार बारिश के दौरान बीते शुक्रवार की देर शाम बह गई। इससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों को चार किमी की अतिरिक्त दूरी तय दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मितावां से भोसिला गांव जाने वाली सड़क अत्यधिक बारिश होने के कारण बीच में से लगभग चार मीटर तक बह गई। इसके चलते लोगों को चार किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे रास्ते होकर आवागमन करना पड़ रहा है। पैदल और साइकिल सवार लोग तो किसी तरह से इस रास्ते से आवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन दो और चार पहिया वाहन सवार लोगों को दूसरे रास्ते से जाना-आना पड़ रहा है। गांव के प्रमोद उपाध्याय, सूरज, ऋषिकेश उपाध्याय, राजेश, मोहित आदि लोगों ने अविलंब सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें