06- ओलन्दगंज कचहरी रोड पर आधी सड़क पर नो पार्किंग जोन में खड़े दोपहिया वाहन।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सड़क पर जगह- जगह लोगों ने अवैध पार्किंग बना लिया है। पार्किंग की वजह से जाम लग जा रहा है। पुलिस ऐसे वाहनों को न तो हटाती है न ही इनसे जुर्माना ही वसूल करती है। सड़क पर चलने वालों पर कहर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस का बरप रहा है। ऐसे वाहनों से जुर्माना वसूला जाता है। यह अलग बात है कि चुपके से ऐसे वाहनों में कुछ की फोटो खींचकर ट्रैफिक पुलिस चालमान कर देती है।
पूरा शहर अतिक्रमण से कराह रहा है। इसके अलावा सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़ा होने से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। ट्रैफिक पुलिस के सामने ही लोग सड़क पर वाहन खड़ी कर इधर - उधर चले जाते पुलिस बोलती नहीं है। कारण जहां वाहन खड़े किये जा रहे उस दुकानदारों से पुलिस की सेटिंग है। शहर के ओलंदगंज, जेसीज, कोतवाली, सिपाह, चहारसू, पालिटेक्निक, नईगंज, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, वाजिदपुर, जेसीज चौराहा सहित कई स्थानों पर इसका नजारा देखा जा सकता है। कई स्थानों पर तो डग्गामार वाहनों ने अपना स्टैंड बना लिया है। जबकि इनके लिए स्टैंड निर्धारित है। फिर भी यातायात पुलिस के संरक्षण में ऐसा हो रहा है। सड़क पर वाहनों के खड़ा होने से स्कूली बसें जाम में हर रोज फंस जाती है। घंटों जाम लग जाता है। जाम समाप्त होने में आंधे घंटे तक लगने के बावजूद भी यातायात पुलिस अगले दिन सजग नहीं होती है।
शहर में कहीं नहीं है पार्किंग
जौनपुर। शहर में पार्किंग की व्यवस्था सिर्फ बदलापुर पड़ाव पर है। बाकी कहीं भी पार्किंग नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। लोगों के समझ भी समस्या है वाहन खड़ा करें तो कहां करें। ऐसे में पूरी व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। पुलिस के अधिकारी आंखें मूदकर बैठें हुए है।
सड़क पर अवैध तरी के से खड़े वाहनों का ई चालान किया जा रहा है। धीरे - धीरे नोटिस भी लोगों के घर पहुंचने लगा है। सड़क पर वाहन खड़ी करने पर लोगों को जुर्माना भरना पड़ेगा। मेरी अपील है कि सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करें।
डा. अनिल कुमार पांडेय
एसपी सिटी