फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदकर छोड़ दी सड़क, चौपट हुई शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
जजेज कॉलोनी रोड पर फैला कीचड़। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सीवर लाइन बिछाने के लिए शहर की कई गलियों और सड़कों पर खोदाई के चलते उसपर चनलना मुश्किल हो गया है। जहां तहां नाली खोदकर उसमें सीमेंट की पाइप डाल कर छोड़ दिया गया है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। खोदी गई सड़कों पर कई जगह कीचड़ जमा हो गया है। लोग वहां गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए इन शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रही है। अधिकतर सड़क और गलियों में काम एक साथ शुरू किया गया है। हुसैनाबाद, सहकारी कॉलोनी रुहट्टा, रोडवेज तिराहा, कचहरी रोड समेत कई अन्य प्रमुख सड़कों पर खुदाई के चलते यातायात में परेशानी हो रही है। रोडवेज तिराहे के पास सड़क की खुदाई कर उसमें पाइप डालकर मिट्टी भर दी गई है। नाली पाटने के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई जिससे धूल गुबार से लोग परेशान हुए तो धूल से बचने के लिए लोगों ने सड़क पर पानी डाल दिया, जिससे कीचड़ हो गया है। बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। तमाम लोग रास्ता बदलकर भी आने जाने के लिए विवश हो रहे हैं। सहकारी कॉलोनी रुहट्टा भी यही हाल है। हुसैनाबाद में भी सड़क पर कीचड़ फैल गया है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें