कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी मुफ्तीगंज प्रांगण में बृहस्पतिवार को बाल वाटिका कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष गौराबादशाहपुर सीतामनी सोनकर ने कहा कि बेसिक शिक्षा की आधारभूत अवस्थापना बालवाटिका है। बेसिक शिक्षा में बालवाटिका का शुभारंभ करना बेसिक शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। दिनेश सोनकर व मंडल उपाध्यक्ष पूजा सोनकर ने कहा कि इस विद्यालय में आकर मन अत्यंत ही प्रसन्न हो गया। यहां के प्रधानाध्यापक व विद्यालय परिवार को साधुवाद है कि उन्होंने विद्यालय को इतना सुसज्जित, सुरम्य, साफ सुथरा एवं आकर्षक बनाया है। यहां के बच्चों की प्रतिभा अद्वितीय है। इससे स्पष्ट होता है कि इनको उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण मिल रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि बालवाटिका से विद्यालय के नामांकन में जरूर सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी अभिभावकों, शिक्षकों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष सीतामनी के नेतृत्व में आगन्तुकों ने विद्यालय प्रांगण में स्थित बालवाटिका कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानाध्यापक सहित सभी को बधाई दिया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर रामसिंह राव, सचिंद्र नाथ यादव, अनिल पाण्डेय, अवनीश सिंह, अमित शर्मा, आशीष कुमार, संतोष यादव, प्रियंका सिंह, मधु रानी, रीता देवी, शीला देवी, संजय सिंह, अरविंद सरोज, अजय सेठ, संजय यादव, रणजीत यादव,अमरदेव उपस्थित रहे। किया। और संचालन दशरथ राम ने किया।