फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों का रौंदा, परिजनों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग किया जाम

Fri, 04 Feb 2022 04:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के बजरंग नगर बाजार में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। आक्रोशित परिजनों ने वाराणसी-आजमगढ़ रोड को जाम कर दिया। 
विज्ञापन
शव के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बजरंग नगर बाजार के पास शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। प्राइवेट बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने वाराणसी-आजमगढ़ रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।  

विज्ञापन


चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव निवासी शिव कुमार (35) और सेनापुर गांव निवासी सर्वजीत राम (45) दोपहर करीब एक बजे बजरंग नगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। बाजार के उत्तरी छोर पर वाराणसी से आजमगढ़ की और जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को पीछे रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। जिससे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। साथ ही परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

पढ़ेंः  पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, साथी फरार, दरोगा की बाल-बाल बची जान 

Trending Videos
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में घायल नडार गांव निवासी सत्येंद्र सिंह चौहान (36)  की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 28 जनवरी को वह बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बुरी तरह से घायल हो गया था। घटना में सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसीकी मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही घर व गांव मे सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें