भाई-बहन बाइक से सुबह करीब साढ़े दस बजे मुस्तफाबाद बाजार में पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक लेकर प्रमोद गिर पड़ा, जबकि आराधना ट्रक के चक्के के नीचे आ गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को आननफानन मछलीशहर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां आराधना को मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के चाचा कैलाश नाथ की तहरीर पर कोतवाली मछली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि ट्रक और उसके चालक श्रीकांत केवट पुत्र नर्मदा प्रसाद केवट निवासी डीह थाना सुहागी जिला रीवां मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ेंः जौनपुर में ट्रक की चपेट में आए ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे किशोर, एक की मौत, एक रेफर