फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट से दादा की मौत, पौत्र जख्मी

विज्ञापन
मुगराबादशाहपुर में सड़क दुर्घटना में मृत बजरंगी लाल प्रजापति की फाइल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दादा की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पौत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिर पर हेलमेट होने के कारण उसकी जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक समेत चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सतहरिया निवासी बजरंगी लाल प्रजापति (65) किसी कार्य से अपने पौत्र शैलेश प्रजापति (19) के साथ मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनबीरपुर गांव गए थे। वहां से लौटते समय सतहरिया स्थित एक ढाबे के समीप पीछे से आ रही गैस सिलिंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दादा-पौत्र सड़क पर गिर गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे सपा नेता राजेंद्र बहादुर यादव की नजर पड़ी तो वह घायलों को अस्पताल ले आए। यहां बजरंगी लाल को सतहरिया सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पौत्र शैलेश प्रजापति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ट्रक की तलाश मे जुटी है।
उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव के समीप दो बाइक की भिड़ंत में ब्लॉक कार्यालय में सविंदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर गढ़ाबाघराय निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा (32) घायल हो गए। वह सोमवार की रात बक्शा से बाइक से घर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार बबुरा गांव निवासी बाबा गौतम को हल्की चोट आई। बक्शा सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद नरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें