सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से श्रीनिवास रेड्डी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सभी लोग आंध्र प्रदेश से घूमने निकले थे। वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद शनिवार को अयोध्या राम मंदिर देखने जा रहे थे। एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक सहम गया। वह ट्रक लेकर बदलापुर की ओर तेज गति से भागने लगा। इस दौरान कुछ वाहनों से टकराने से भी बचा। इसमें से एक इनोवा वाहन में एक मजिस्ट्रेट का परिवार सवार था। पीछे से आ रहे उपजिलाधिकारी बदलापुर डा. प्रदीप कुमार ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक और ट्रक को बदलापुर पुलिस के हवाले कर दिया।