फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल के तीन जिलों में रहा रिंकू पंडित का आतंक

विज्ञापन
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल रिंकू पंडित।  - फोटो : स्रोत-पुलिस विभाग
विज्ञापन
खेतासराय। मुठभेड़ में गिरफ्तार दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित इन दिनों खुटहन और खेतासराय पुलिस के लिए चुनौती बनने लगा था। वह पूर्वांचल के तीन जिलों जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में सक्रिय था। इसका इन तीन जिलों में आतंक रहा है। पुलिस के मुताबिक वह घंटा चोरी तक की वारदात को अंजाम देता रहा है। शादी-विवाह में कैमरामैन भी बनकर पहुंचता रहा और रेकी करते हुए गाड़ियों की चोरी करा देता रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वह पहले उन पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागा था। इसके बाद गड्ढे में फंसने के बाद पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। दौलतपुर पिलकिछा गांव निवासी दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित पर लूट, चोरी और चोरी की नीयत से घर में घुसने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। रिंकू पर पहला मामला खुटहन थाने में 2014 दर्ज हुआ। उसके बाद वह अपराध के दलदल फंसता गया। आखिरी बार वह घंटा चोरी में पकड़ा गया था। उसकी आपराधिक गतिविधियां जनपद के अलावा सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में भी देखने को मिल रही थीं। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान के मुताबिक शुक्रवार की रात दस बजे थानाध्यक्ष खुटहन चंदन कुमार राय टीम के साथ पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गभीरन की तरफ से बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का इशारा किए। इस बीच उसने बाइक पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया और कलापुर की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष ने कंट्रोल रूम और थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय को सूचना देते हुए पीछा करना शुरू किया। तरसावा मोड़ पर दोनों तरफ से खुद को घिरा देखकर बदमाश बाइक घुमाकर भगाना चाहा तो गढ़ढे में फंस गया। सीओ के मुताबिक उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। इधर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। गोली बदमाश के पैर में लगी। उसकी पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के के दौलतपुर पिलकिछा गांव निवासी दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित के रूप में हुई। सीओ ने बताया ने अभिरक्षा में लेकर उसे इलाज के लिए पीएचसी खेतासराय भेजा। आरोपी के खिलाफ खुटहन, बदलापुर, मड़ियाहूं, खेतासराय, आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़, थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर में मुकदमा दर्ज हैं। उनके मुताबिक दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित हाल ही में मंदिर से घंटा चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें