फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड़ : 150 किसानों को 70 करोड़ का मुआवजा

विज्ञापन
रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की गई जमीन। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा। यह रिंग रोड 28 किमी की होगी, जिसके लिए अब 150 किसानों को 70 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है, बाकी किसानों को दो माह के अंदर मुआवजा उनके खाते में भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए रिंग रोड की मांग की जा रही थी। दो जुलाई 2024 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद 4 हजार करोड़ रुपये से रिंग रोड बनाने की कवायद शुरू हो गई। अब इसमें तेजी आ गई है। यह रिंग रोड सिरकोनी स्थित हौज टोल प्लाजा से शुरू होगी और 36 गांव से होकर गुजरेगी। रिंग रोड़ फोर लेन की होगी, जिसका दायरा 28 किलोमीटर होगा। रिंग रोड 141 हेक्टेयर जमीन से होकर गुजरेगी, जिसमें 136.16 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के ले लिए अवार्ड घोषित किया गया। 3566 किसानों को 385.73 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना है। इसमें अबतक तियरी, धर्मसारी, बालेमऊ, कायरमऊ, कबीरुद्दीनपुर, चांदीगहना, कबूलपुर, तरसंड, जंगीपुर खुर्द आदि गांव के 150 किसानों को 70 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।
रिंग रोड 36 गांवों से होकर गुजरेगी। अब तक 150 किसानों को 70 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी किसानों को जल्द ही उनके खाते में मुआवजा की धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए काम चल रहा - अजय कुमार अंबष्ट, एडीएम भू-एवं राजस्व, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें