फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति,ससुर समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारने पीटने, गाली देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पति, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भक्तिपुर नरायनपुरकला निवासी वंशराज यादव की बेटी रंजना यादव का विवाह मई 2022 में बीबी चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राम विनय यादव के पुत्र अतुल यादव के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार और दान-दहेज दिया। शुरुआती कुछ दिन ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पीड़िता ने मायके पक्ष को दी। मायके वालों द्वारा समझाने के बावजूद पति अतुल यादव, जेठ आलोक यादव, जेठानी निशा, ननद सुमन व पूनम तथा ससुर राम विनय यादव दहेज की मांग को लेकर मारपीट व गाली देते रहे। प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह ने बताया कि पति, ससुर, जेठ, जेठानी और दोनों ननदों के खिलाफ मारपीट, गाली देने व दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें