फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करंट से रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार के विशेषरपुर में बालाजी मार्बल के गोदाम में शुक्रवार की रात 8 बजे माल लोड करने गए परमानतपुर हरिबंधनपुर निवासी ई-रिक्शा चालक गौरीशंकर गौड़ (28) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने फर्म मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शाहगंज हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गोदाम कर्मचारी प्रेमराजपुर निवासी देवानंद गौड़ के अनुसार गौरीशंकर अपराह्न 3 बजे रिक्शा चार्जिंग में लगाकर गोदाम में गया था। वह पंखा चलाकर लेट गया। कुछ देर बाद फर्म मालिक ने गौरीशंकर को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। मालिक ने देवानंद को फोनकर जानकारी लेने को कहा। देवानंद ने देखा कि गौरीशंकर बेसुध पड़ा था। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विधायक रागिनी सोनकर ने परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन माने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें