फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अगस्त 2025 के मुकाबले 2026 में 24.5 % बढ़े हादसे, 25 % ज्यादा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अगस्त में जिले की सड़कों पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अगस्त 2025 की तुलना में अगस्त 2026 में सड़क दुर्घटनाएं 24.5 फीसदी बढ़ीं। हादसों में मरने वालों की संख्या भी 25 फीसदी बढ़ गई, जबकि घायलों की संख्या में 9.6 फीसदी का इजाफा हुआ। प्रदेश में अगस्त महीने के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामले में जनपद 23वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लखनऊ में 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सामने आया कि प्रदेश में अगस्त 2025 की तुलना में अगस्त 2026 में मृतकों की संख्या दो फीसदी और घायलों की संख्या 4.3 फीसदी बढ़ी है।
इसमें जिले की बात करें तो अगस्त 2025 में 53 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 24 लोगों की मौत और 52 लोग घायल हुए थे। अगस्त 2026 में हादसों की संख्या बढ़कर 66 हो गई। इनमें 30 लोगों की मौत हुई और 57 लोग घायल हुए। यानी एक साल में 13 हादसे और छह मौतें बढ़ गईं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ओवर स्पीड और गलत साइड से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसे रोकने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें