फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खतौनी में परिवर्तन करने जा रहा राजस्व परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। किसानों को उनकी भूमि के बाबत मिलने वाली 13 कॉलम की खतौनी अब 19 कॉलम वाली रियल टाइम खतौनी के नाम से जानी जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज झा ने रियल टाइम खतौनी के कार्य की देखरेख का दायित्व संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को सौंपा है। बदलापुर तहसील के 407 गांव के मध्य प्रथम चरण में फसली वर्ष 1425 से लगायत फसली वर्ष 1430 तक के 71 गांव को रियल टाइम खतौनी तैयार करने के लिए चयनित किया गया है। पहले जारी होने वाली खतौनी के पहले कॉलम में खाता संख्या, दूसरे कॉलम में खातेदार का नाम पिता का नाम पता, तीसरे कालम में भौमिक अधिकार का वर्ष, चौथे कालम में गाटा संख्या, पांचवें कालम में क्षेत्रफल, छठवें कॉलम में मालगुजारी, सातवें कॉलम से 12 वें कॉलम तक खाता में परिवर्तन संबंधित आदेश व 13 वें कॉलम में विशेष विवरण अंकित होता है। परिवर्तन होने वाली रियल टाइम खतौनी में अब किसानों की सुविधा से संबंधित छह कॉलम और बढ़ा दिया गया है। अब नई जारी होने वाली रियल टाइम खतौनी के 14 वें कॉलम में नाम, पिता, पति, संरक्षक, प्रबंधक, जाति कोड, आधार नंबर अथवा पैन नंबर, पता,जन्मतिथि, 15 वें कॉलम में गाटे का खसरा नंबर यूनिक कोड, 16 वें कॉलम में क्षेत्रफल हेक्टेयर में, 17 वें कॉलम में भूमि के संबंध में विचाराधीन राजस्व वाद की कंप्यूटरीकृत संख्या, 18 वें कॉलम में भूमि के बंधक होने की स्थिति संस्था अथवा बैंक का नाम बंधक का दिनांक और धनराशि, 19 वें कॉलम में पूर्व आदेशों का विवरण अंकित होगा। जिलाधिकारी अनुज झा ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया है कि रियल टाइम खतौनी की प्रविष्टियों को मिलान कर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रियल टाइम खतौनी के माध्यम से किसानों को उनकी भूमि संबंधित सभी जानकारी खतौनी पर ही उपलब्ध होगी। उन्हें अन्य अभिलेखों को देखने की कोई जरूरत नहीं होगी। इस खतौनी से जहां किसानों को फायदा होगा, वहीं अधिकारियों को भी भूमि संबंधित विवाद के निर्णय लेने में सहूलियत मिलेगी। -राकेश कुमार, तहसीलदार बदलापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें