फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डॉ.अवधनाथ पाल बने सपा के नए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर ब्लाक के सीतमसराय निवासी डॉ.अवधनाथ पाल को समाजवादी पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है। यह पूर्व में भी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके है। निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि नवनियुक्त डा.अवधनाथ के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बधाई दिया कहा कि डॉ.अवधनाथ पाल को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। प्रदेश सचिव छात्र सभा अजीत यादव बाबा ने भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विवेक रंजन यादव, छात्रसभा प्रदेश सचिव दिलीप प्रजापति ने डॉ.अवधनाथ पाल को बधाई दी। जिला सचिव प्रदीप यादव बाबा ने भी खुशी व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें