सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रबंधक कुंवर जय सिंह बाबा ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी क्षमता छात्रों में बांटेगा तो उसकी सेवा फलीभूत होगी। शिक्षकों ने हमेशा बेहतर काम करके कालेज को शिक्षा के शिक्षा के क्षेत्र अग्रणी विद्यालय के रूप में स्थापित किया है।
पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन टीएन सिंह ने कहा कि रिटायर होने के बाद शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। केपी उपाध्याय ने कहा कि मैं हर दिन किसी ने किसी विद्यालय में जाकर शिक्षण कार्य में सहयोग करता हूं।
हमें अपनी सेवा जारी रखने की जरूरत है। प्रबंधक ने रिटायर हुए शिक्षक भानु प्रताप सिंह, महंथ दुबे, शांति सिंह, इंद्रसेन सिंह, राम सिंह, इंद्र कुमार दुबे, शंभूनाथ सिंह, मदन मोहन मिश्र, संजय सिंह, दिलीप सिंह को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने आभार जताया। संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया।