बक्शा। लखौआ बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार वैगन आर कार की टक्कर से बाइक सवार राय साहब सिंह (66) निवासी बदलापुर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर की मौत हो गई। वे पंचायत विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को वह बाइक से जौनपुर गए थे। दोपहर में घर लौटते समय लखौआ बाजार के पास पीछे से आ रही वैगन आर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।