बक्शा। मझौली गांव में छोटे भाई की शादी में शामिल होने आए राकेश गौतम (40) निवासी कुशहा रामपुर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सोमवार की सुबह उचौरा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने से बारात में शामिल परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के महेश कुमार गौतम के अनुसार राकेश गौतम मानसिक रूप से बीमार थे। रात करीब 9:30 बजे द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं। परिजन उनका हाथ पकड़े थे। इसी दौरान बरातियों और घरातियों के बीच डीजे प्रतियोगिता के दौरान किसी बात के लिए विवाद होने लगा। इसी बीच राकेश लापता हो गए। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे।
ोशव देखकर पहुचान की। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।