वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का दावा कर रहा है। फिर भी विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट का पता नहीं है। इससे छात्र परेशान हैं।
दावे के अनुसार, एमएससी भौतिक विज्ञान प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके साथ ही एमए उर्दू, एमए प्राचीन इतिहास प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट भी 25 अप्रैल को जारी किया गया था। एमएससी रसायन विज्ञान ,गणित, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, एमकॉम का रिजल्ट 26 अप्रैल को जारी किया गया था। एमए समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, मध्य कालीन इतिहास, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र का रिजल्ट भी 26 अप्रैल को जारी किया गया था। एमएड का रिजल्ट 27 अप्रैल को जारी किया गया था। वही एलएलबी पंचम सेमेस्टर, एमएससी डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, एमए मनोविज्ञान, ह्यूमन डेवलपमेंट, हिंदी, भूगोल, फूड एंड न्यूट्रिशन का रिजल्ट भी 27 अप्रैल को जारी किया गया था। लेकिन अभी तक छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।
महाविद्यालयों ने प्रायोगिक और इंटरनल नंबर विश्वविद्यालय को नहीं भेजा है। इसको लेकर महाविद्यालयों का रिजल्ट रोका गया है। इसकी वजह से वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं दिख रहा है। जैसे ही सारी चीजें ठीक कराई जाती हैं, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव परीक्षा पूविवि जौनपुर