निकाय चुनाव के कारण इस वर्ष ऐतिहासिक गाजी मियां का मेला नहीं लगेगा। चुनाव आचार संहिता लागू होने से यह निर्णय लिया गया है। ऐतिहासिक गाजी मियां का मेला इस वर्ष तीन और चार मई को निश्चित किया गया था। मेले की नियत लगन के अनुसार तीन मई की शाम को क्षेत्र के मनेछा स्थित रौजा पर मेला की शुरुआत होनी थी और चार मई को नगर के गुरखेत के मैदान में मेला लगना था। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के कारण गाजी मियां का मेला लगना संभव नहीं है। मेले से जुड़े लोगों को सुचित कर दिया गया है।