डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रमोशन समेत अन्य मांगों को लेकर जनपद सचिव केडी यादव ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को गेट मीटिंग कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की गई।
सिंचाई विभाग परिसर में गेट मीटिंग कर शासन द्वारा लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर विरोध जताया। जूनियर इंजीनियर्स के प्रमोशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। 4800 पे ग्रेड को बहाल किया जाए, पुरानी पेंशन की बहाली की
जाए, 30 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन अनुरक्षण भत्ता देने समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए। 18 जनवरी से 28 जनवरी तक समस्त इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों के सामने गेट मिटिंग तथा 4 एवं 5 फरवरी को डीएम कार्यालय
के सामने धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मानबहादुर सिंह एवं संचालन केडी यादव ने किया। इस मौके पर लालमनि सिंह, एसके यादव, देवसरन, संजीव कुमार, जीएन दूबे, बेचन मिश्र, सीबी सिंह, चन्द्रशेखर
सिंह आादि मौजूद थे। केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रुप में पूर्व अध्यक्ष डिप्लोमा महासंघ एसपी श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।