फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय में राजनैतिक हस्तक्षेप न हो

Fri, 22 Jan 2016 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबाष पांडेय ने कहा कि न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई के दौरान  पीड़ित को न्याय दिलाने में राजनैतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। वोट और जाति की राजनीति का दौर चल रहा है। इसका न्याय पर असर न
विज्ञापन


पड़े, इस बात का ध्यान बार और बेंच को हमेशा रखना चाहिए। वह गुरुवार को तहसील अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने

 कहा कि यदि नेता ईमानदार होता है तो सिस्टम में भी इमानदारी आएगी। अधिवक्ता सभी को न्याय दिलाते हैं। उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अधिवक्ता निधि के सहायतार्थ 51 हजार रुपये का चेक दिया। कार्यक्रम की
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मुंगराबादशाहपुर की विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ता संविधान के दायरे में रहकर स्वच्छ मन से लोगों को न्याय दिलाएंगे तो हर वर्ग को राहत मिलेगी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य पीआर मौर्या ने

शासन से वकीलों को मिलने वाली सहायता बिना भेदभाव के दिलाने का भरोसा दिलाया। दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र ने वादकारियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की। अधिवक्ता हित का मुद्दा बार काउंसिल

 में उठाने की मांग पीआर मौर्य से की। शासकीय वकील आरपी यादव ने वकीलों का प्रतिनिधित्व विधान परिषद में कराने की मांग की। इसके अलावा कार्यक्रम को दीवानी बार के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, महामंत्री जेपी सिंह,

अवधेश सिंह, दिनेश चन्द्र सिन्हा, हरिनायक तिवारी, इंदु प्रकाश सिंह, श्यामसुन्दर यादव, सीओ आरपी यादव, तहतीलदार कड़ेदीन शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम विजय बहादुर सिंह ने बार के

सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। संचालन दिनेश चंद्र सिन्हा और सुरेंद्र शुक्ला ने किया।  विनय प्रिय ने अतिथियों का स्वागत किया। े गायक कलाकार कैलाश यादव ने गीत प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें