फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मोहल्ला साहबगंज में बिरादरी अलीमियां फाउंडेशन की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही आपसी भाईचारा और देश में अमन चैन बनाए रखने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद मिलन समारोह आपसी भाईचारा को बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हिंदू मुस्लिम भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए ईद मिलन समारोह सार्थक कदम है। ऐसे कार्यक्रमों से आपस में प्रेम और सद्भावना बढ़ती है। आयोजक सदर हाजी मोहम्मद मेराज व नायब सदर इलियास अहमद छिवलहा व शकलैन ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपरस्त हाजी मो.साबिर तथा संचालन आजम राईन ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद सकलेन, रईस अहमद, डॉ.इमरान, सौदागर राइन, मोहम्मद नदीम सोनू, मोहम्मद अनीस छिवलहा, हाफिज मो. सुहैल, चांद बाबू व प्रवेश लंबू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें