करंजाकला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सिद्धीकपुर में शीघ्र ही छात्रों की सहूलियत को देखते हुए दो नए ट्रेड का संचालन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 150 आईटीआई का चयन किया गया जहां नए ट्रेड शुरू किए जाने हैं। उसमें जौनपुर का भी नाम है। इसके लिए उसराहा और सिद्धीकपुर में दो-दो ट्रेड बढ़ेंगे। सिद्दीकपुर में इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल और एडवांस सीएनसी मशीनिंग वर्कशॉप की स्थापना होगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, 10 हजार वर्ग फीट में दो भवनों का निर्माण कराया जाएगा। उसरहा में भी इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल तथा मैन्यूफैक्चरर कंट्रोल एंड ऑटोमेशन केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। दोनों ट्रेड के लिए बीस बीस सीटें निर्धारित की गई हैं। इस ट्रेड का संचालन टाटा कंपनी करेगी। टाटा के ही प्रशिक्षक भी रहेंगे। उनके द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अभी इसका डीपीआर तैयार नहीं है।लेकिन उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा निर्माण कराया जाना है।
भवन निर्माण में 3.54 करोड़ की लागत आएगी। सरकार की तरफ से 50 लाख की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। भवन निर्माण के लिए 6 महीने का समय तय किया गया है 6 महीने के भीतर भवन बनाकर राजकीय आईटीआई को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। जो छात्र सीएनसी और इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल के लिए दूर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करते थे अब उन्हें जौनपुर शहर में भी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। दोनों ट्रेड आधुनिक संशाधनों से युक्त होंगे
दो ट्रेड खुलने के बाद छात्रों को काफी सहूलियत होगी। जो छात्र कहीं और जाकर सीएनसी तथा इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल का प्रशिक्षण प्राप्त करते थे। अब उन्हें आईटीआई में ही प्रशिक्षण मिलेगा। जौनपुर स्थित राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर और उसराहा की आईटीआई में भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
- मनीष पाल, प्रधानाचार्य- राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर