फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में साढ़े तीन करोड़ का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। विकास खंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें गावों के विकास की विभिन्न कार्ययोजनाओं के लिए साढ़े तीन करोड़ का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते सदस्यों को टोली में बांटकर अलग-अलग बैठक की गई।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। शासन और प्रशासन स्तर पर समय समय पर इनका भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। उन्होंने कोरोना संकट के प्रति भी लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि अब पहले से कई गुना तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। सावधानी और समझदारी के बल पर ही खुद को इस संक्रमण से बचाया जा सकता है। बैठक में प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजन मिश्रा व बीडीसी संघ के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने राशन कार्ड को लेकर आपूर्ति निरीक्षक शाहगंज पर गंभीर आरोप लगाये। कहा कि गरीबो के कार्ड ही निरस्त कर दिए जा रहे। तमाम परिवारो की यूनिट ही घटा दी जा रही है। पात्रो को नये कार्ड भी जारी नहीं किए जा रहे है। जिसकी सफाई देते हुए बैठक में मौजूद सप्लाई इंस्पेक्टर राकेश यादव ने सभी आरोप निराधार बताये। ब्लाक प्रमुख ने आरोपो की जांच कराये जाने के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह गावों के विकास की सभी योजनाओं पर चर्चा किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. चंद्रभान ने पशुधन को लेकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया। इस मौक़े पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण यादव, अजीत सिंह, राना यादव, प्रमोद हलवाई, मनोज, प्रह्लाद गुप्ता, शौरभ शेखर, गौरव सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ आईएसबी दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें