फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गणतंत्र दिवस आज, खेल मंत्री लेंगे परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में आयोजन किए जाएंगे। इसमें सुबह 7 बजे मुख्यालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसकी अगुवाई बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल करेंगे। सुबह 8.30 बजे पुलिस लाइन मैदान में झंडा फहराया जाएगा। इसके पूर्व खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव परेड की सलामी लेंगे। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि इस उपलक्ष्य में सभी पार्क तथा महापुरुषों से सम्बन्धित समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्तम्भों की रंगाई पोताई व सफाई कराई जा रही है। 25 जनवारी की शाम से 26 जनवरी व 27 जनवरी तक सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों, शाही पुल व अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों को सजाया जाएगा। सभी तहसीलों और विकास खंडों पर भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। सुबह 9.30 बजे से पुलिस लाइन, जौनपुर में परेड का कार्यक्रम होगा। इसके बाद खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर
1 बजे से 2.30 बजे से मालिन बस्ती सुक्खीपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा। सभी विभागाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी आदि अपने-अपने कार्यस्थल पर मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें