फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नींद की दवा बाहर रखने पर फटकार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया का कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। नींद की दवा बाहर रखने पर संबंधित स्टाफ को फटकार लगाई।
विज्ञापन


कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम में शामिल कौशांबी से डाॅ. हसनैन, डाॅ. वंदना व जिले से डाॅ. क्षितिज पाठक दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचे। इसके बाद तीनों चिकित्सकों ने अस्पताल के समस्त रिकॉर्ड चेक किए। लेबर रूम, पैथालॉजी, एक्स-रे रूम, दवा के स्टॉक का निरीक्षण किया। इसके बाद शौचालय, साफ पानी की सुलभता, कैंपस की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। डाॅ. वंदना ने नींद की दवा बाहर रखे होने पर संबंधित स्टाफ को फटकार लगाई। इस दौरान टीम के चिकित्सकों ने सभी स्टाफ से बात की। उनसे उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। इस बाबत अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम के चिकित्सकों ने निरीक्षण करने के बाद स्थिति से संतुष्टि जताई है। जांच में अस्पताल को नंबर मिलता है। इसके तहत अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिलता है। इस मौके पर डाॅ. बीएन गुप्त, डाॅ. सुनील बिंद, डाॅ. सीएस पांडेय, डाॅ. शैलेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट रफीक, बृजेश कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें