जिलाधिकारी व अध्यक्ष फिल्म प्रमोशन एंड फेसिलिटेशन कमेटी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने समिति के सदस्यों से प्राप्त आवेदन पत्र पर चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन का पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित थानों से समय से आख्या प्राप्त कर ली जाए। प्राप्त आख्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय को निर्देशित किया कि निरस्त आवेदन के आवेदनकर्ता से संपर्क कर पुनः आवेदन कराया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि फिल्म की शूटिंग के लिए ऑनलाइन आवदेन में पौराणिक, ऐतिहासिक स्मारकों पर शूटिंग से पहले पुरातत्व विभाग से नॉन-ऑब्जेक्शन सार्टिफिकेट (एनओसी) प्राप्त किया जाए। इस मौके पर राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, सहायक आयुक्त राज्यकर मनीष राय, सीएफओ अखिलेश प्रताप सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।