फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंख मिलाकर न करें बात, हो सकता है कंजक्टिवाइटिस संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण आंखों में होने वाली बीमारी कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर जब किसी व्यक्ति से बात कर रहे हों तो इस बात का ध्यान रखे कि आंख मिलाकर बात करने पर किसी की भी आंख संक्रमित हो सकती है। आंख में पहले खुजली शुरू हो रही है। इसके बाद आंख लाल होने के साथ ही आंख में सूजन की शिकायत शुरू हो जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में इस तरह की शिकायत मिलती है तो उससे दूरी बनाए रखें। आंख मिलाकर बात न करें अन्यथा कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। यदि परिवार में कोई एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है तो पूरे परिवार में संक्रण फैल जा रहा है।
विज्ञापन


-

कंजक्टिवाइटिस से ऐसे करें बचाव
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए सफाई पर ध्यान रखने की जरूरत है। हाथों को हमेशा साफ रखें, हाथ बार-बार धोएं, दूषित हाथों के कारण ही कंजक्टिवाइटिस संक्रमण फैल सकता है। तकिए के कवर को साफ रखें। यदि किसी को कंजंक्टिवाइटिस संक्रामक है तो उससे दूरी बनाए रखें
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें