समाजवादी सरकार पहुंची आपके द्वार के तहत मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से रविवार को जफराबाद विधानसभा के पार्टी कार्यालय से साइकल यात्रा निकाली गई।
यात्रा सादीपुर, सिरकोनी बाजार, बहादुरपुर, सुरहुरपुर, दूल्हेपुर, गोपीपुर व राजेपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश की सपा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी।
साइकल यात्रा को विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी व पूर्व जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि यूथ ब्रिगेड के नौजवानों जैसा पार्टी के सभी कार्यकर्ता सरकार की जन कल्याणकारी
योजनाओं को जनता तक पहुंचा दे तो आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने से कोई रोक नहीं सकता। पूर्व जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल ने कहा कि साइकल यात्रा निकाला जाना ऐतिहासिक कार्यक्रम है।
इससे लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और वे लाभान्वित होंगे।इस मौके पर श्रवण जायसवाल, जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन, विनोद यादव, नंदलाल यादव, राजनाथ यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।