फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में विस्फोट, दो बच्चों की मौत, दो घायल

Mon, 20 Apr 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे के सादीगंज मोहल्ले में रविवार को कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से दो बच्चों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


 विस्फोट इतना तेज था कि धमाके की आवाज पांच सौ मीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस विस्फोटक का पता लगाने मे जुटी है। बम निरोधक दस्ते ने भी मौैके पर पहुंच कर जांच की।

 घटना की सूचना मिलने पर राज्य मंत्री एवं मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मंत्री ने घटना स्थल से ही मुख्यमंत्री से बात कर पीडि़त परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

 
सादीगंज मोहल्ले के बच्चे सुबह खजूर वाली मस्जिद के पीछे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान पास में रखे कूड़े के ढेर में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज पांच सौ मीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट से कूड़े के पास खड़े सादीगंज मोहल्ला

 निवासी  साहिल गुप्ता (11) पुत्र चंद्रभान, गुफरान (11), रिजवान (10) पुत्र सफीक अहमद और सलीम (9) पुत्र मोबीन घायल हो गए। चारो बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया

 गया। साहिल और रिजवान की हालत नाजुक देख दोनों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। बीएचयू में उपचार के दौरान साहिल और रिजवान की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा अपर

 पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ता ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस को अभी विस्फोटक का पता  नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आसपास के कुछ घरों में

पटाखा बनाने का काम होता है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक किसी तरह कचरे में आ गया होगा। जबकि पुलिस यह भी कह रही है कि पटाखे में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक इतना शक्तिशाली नहीं

 हो सकता। अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा कि विस्फोटक क्या था और वह कचरे के ढेर में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें