ने छठे दिन सोमवार को भी साइकल यात्रा निकाल कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। श्रवण जायसवाल की अगुआई में नगर के अलफस्टिन गंज से साइकल रैली कलेक्ट्रेट होते पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो
गई। अनवारूल हक, गजराज यादव, नीरज मौर्य, अशोक मोदनवाल, इरफान मंसूरी, रामचंदर आदि मौजूद थे।
केराकत-डोभी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विधायक गुलाब चंद्र सरोज के नेतृत्व में साइकल रैली डोभी क्षेत्र में
खुज्जी मोड़ से शुरू हुई। रैली मचहरी गांव में जाकर सभा मेें तब्दील हो गई। संजय सरोज, राजबहादुर यादव, प्रभात यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, राजन खान आदि मौजूद रही। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार साइकल यात्रा सन्तोष उपाध्याय
के नेतृत्व मेें निकाली गई। सदर विधानसभा से साइकल रैली रामजस यादव और रानाशंकर यादव के नेतृत्व में निकाल कर हैदरपुर से सिद्दीकपुर पहुंची। गजराज यादव, रोहित सिंह, राजनाथ यादव उपस्थित रहे। जफराबाद
प्रतिनिधि के मुताबिक शेखवाड़ा मोहल्ले के हाजी हरमैन के दरगाह से विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी ने साइकल रैली निकाली। बच्चू लाल यादव, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार सपा युवजन सभा के प्रदेश
सचिव राजेश यादव के नेतृत्व में साइकल रैली पाली बाजार से निकाली गई। विधायक श्रद्धा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार नहर पुलिया के पास सा इकल रैली को विधायक श्रद्धा यादव ने
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजेंद्र यादव, गामा चौरसिया, तारा यादव, साहिल आदि मौजूद रहे। करंजाकला ब्लाक के बैजारामपुर बाजार से अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में साइकल रैली निकाली गई। गभीरन और खुटहन प्रतिनिधि
के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद के नेतृत्व में रैली निकाली गई। विधायक शैलेंद्र यादव ललई आदि ने संबोधित किया।