फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चौका गांव से एक सप्ताह में हटाएं अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी एनएच निर्माण के तहत जंघई में बन रहे बाईपास के लिए चौका गांव में रुकावट बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में घोषणा कराई। अतिक्रमणकारियों को सात दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मछलीशहर से वाराणसी जा रही एनएच 731-बी का निर्माण चल रहा है। जंघई बाईपास का निर्माण भी कराया जा रहा है लेकिन जंघई के चौका मोड पर काश्तकार मुआवजा कम देने की बात कहकर निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं। इस पर रविवार को अधिकारियों के निर्देश पर जंघई पुलिस की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों ने काश्तकारों को जगह खाली करने के लिए कहा। घोषणा की गई कि एक सप्ताह के अंदर लोग जगह खाली कर दें। इस पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।इस मौके पर एनएचएआई अवर अभियंता ओपी प्रसाद, एनएच पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर सहायक अभियंता जय प्रकाश नारायण वर्मा, स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के लायजनिंग मैनेजर अनिल राय रहे। अधिशासी अभियंता एनएचई पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर डीपी सिंह ने बताया कि विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर चौका गांव में प्रभावित मकानों को हटाने के लिए उद्घोषणा कराई गई व एक सप्ताह का समय दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें