फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन : UP के इस जिले में चल रहा था खेल, चार महिला समेत आठ गिरफ्तार; चमत्कार के नाम पर फंसाने का आरोप

Sun, 17 Nov 2024 09:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : बजरंग दल के कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मौके से क्रॉस चिन्ह, बाइबल सहित कई चीजें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, जांच किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जौनपुर के एक गांव में धर्म परिवर्तन के दौरान हो रही पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मड़ियाहूं कस्बा के सदरगंज पश्चिमी मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाली चार महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभय शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि नगर के सदरगंज पश्चिमी मोहल्ले में विनोद शिल्पकार के मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और धर्म परिवर्तन करा रहे चुनार थाना क्षेत्र के नुआंव (छिलेहिया) निवासी संदीप सिंह सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ईसाई धर्म की पुस्तक, दवाइयां, क्रॉस चिह्न आदि बरामद किए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुछ लोग गरीब बस्तियों में लोगों की बीमारी ठीक करने व चमत्कार का झांसा देकर ईसाई धर्म परिवर्तन करा रहे थे। पुलिस चार महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। विश्व हिंदू परिषद के अभिषेक त्रिपाठी व विनोद जायसवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ईसाई मिशनरियां सक्रिय हैं। गरीब दलित परिवारों को बहला फुसलाकर उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मौके से धर्म परिवर्तन करवा रहीं 4 महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से क्रॉस चिह्न, बाइबल व दवाईयां बरामद की गईं। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान बजरंग दल के टीपू सेठ, सिद्धार्थ मौर्य, मनीष मिश्रा, रोहन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें