फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के घर पहुंचे धनंजय सिंह : बोले- हत्यारों को 6 माह में हो सजा, बहनें IAS बनें; मैं उठाऊंगा पढ़ाई का खर्च

Sun, 17 Nov 2024 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के 14 दिन बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह परिजनों से मिलने घर पहुंचे। उन्होंने एक लाख की आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोनों बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने का एलान भी किया। 
विज्ञापन
ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 अक्तूबर को जमीनी विवाद को लेकर हुई तलवार से गर्दन काटकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के 14 दिन बाद शनिवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह उसके घर पहुंचे। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने अनुराग के पिता रामजीत यादव एवं दोनों बहनें स्वाती और आराधना को ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि वे मृतक अनुराग के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजनों को एक लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक सहायता दी। 

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि वह परिजनों के साथ हैं। अनुराग की दोनों बहनों की पूरी शिक्षा दीक्षा का खर्चा उन्होंने उठा लिया है। बहुत जल्द ही वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिजनों की मुलाकात कराएंगे। उन्होंने घटना की घोर निंदा की और कहा कि यदि राजस्व विभाग पहले से ही इस मामले को गंभीरता से लेता तो शायद इस होनहार खिलाड़ी की हत्या नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें