बदलापुर के सरोखनपुर गांव में एक प्रार्थना स्थल पर झाड़ फूंक कराने पहुंचे लोग।
चंदन शहीद मार्ग के पास सरोखनपुर गांव की दलित बस्ती में इसाई मिशनरी पर धर्मांतरण कराने को लेकर शक लोगों ने जाहिर की है। वैसे इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि चुपके से धर्मांतरण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार को भी दलित बस्ती में एक व्यक्ति के यहां प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय एक स्कूल का चेयरमैन लोगों को रोगों से मुक्ति दिलाने के बहाने उनका धर्म परिवर्तन करा रहा है। रविवार को जब लोगों ने इस बात की हकीकत जाननी चाही तो मौके पर सैकड़ों लोग प्रभु ईशु के प्रार्थना में सभा में शामिल थे। प्रार्थना सभा में मौजूद रजनीपुर गांव की निशा, कमला, बरईपार के विकास, सरायगुंजा की निशा, चंपा आदि ने बताया कि हम लोगों को प्रभु ईशु में विश्वास है ।
हम लोग प्रत्येक शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में जुट कर यहाँ पूजा करते हैं । हम सब को यहां से शारीरिक रोग से मुक्त मिलती है। वैसे इसकी औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। एसओ बदलापुर क्षितिज तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।