फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा करने से मना करने पर लेखपाल को पीटा

Thu, 23 Jul 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के सकरदेल्हा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर कब्जा करने वाले लोगों ने गुरुवार की देर शाम लेखपाल की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे उसका सिर फट गया। उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लेखपाल अश्वनी शुक्ला का कहना है कि कुछ लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने भीलमपुर पुलिस चौकी को

 दिया। पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। इसके बाद उन लोगों ने फोन पर जान से मारनेे की धमकी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नही किया। उल्टे कब्जा करने वाले दीवाल बनवाकर टीन शेड
विज्ञापन


 रखवा दिए। गुरुवार को लेखपाल जा रहे थे कि रास्ते में लाठी डंडा लेकर घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। डीएम और एसडीएम को फोन कर घटना की सूचना दी है लेकिन देर रात तक उसकी मदद करने कोई नही आया। वहीं पिटाई

 करने वालों ने लेखपाल पर गलत हरकत का आरोप लगाया है। एसओ सिकरारा वीके यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें