फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटा लक्ष्य, अब इस साल बनेंगे 9812 पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास बनाने के लक्ष्य में कटौती कर दी गई है। पहले 13,004 आवास बनाने का लक्ष्य आया था। अब इसे घटाकर 9,812 कर दिया गया है। हालांकि जिम्मेदार कम हुए लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों को छत उपलब्ध कराने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ देने के लिए लाभार्थियों का चयन कर सूची केंद्र सरकार को भेजी गई है। इस सूची में शामिल लाभार्थियों को हर क्रमवार पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाता है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण लाभार्थियों को लाभान्वित करने का कार्य करता है। चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार ने करीब 20 दिन पहले 13,004 आवास बनाने का लक्ष्य दिया था। अब इसे घटाकर 9,812 आवास बनाने का लक्ष्य कर दिया गया है। इस लक्ष्य के अनुसार लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की तैयारी में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण जुट गया है। इस बीच लाभार्थियों को आवास बनाने की तैयारी शुरू कर देने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनका रजिस्ट्रेशन करने और खाता वेरीफाई करने का कार्य किया जा रहा है। आवास बनाने के लिए केंद्र सरकार से सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
उधर, पीएम आवास योजना के तहत इस साल आवास बनाने के लिए ब्लाकवार आए लक्ष्य के आंकड़े देखें तो सबसे अधिक सुईथाकला व महराजगंज ब्लाक में आवास बनाए जाएंगे। इसमें से बदलापुर ब्लाक में 890, बक्शा में 503, बरसठी में 313, धर्मापुर में 180, डोभी में 492, जलालपुर में 65, करंजाकला 534, केराकत में 243, खुटहन में 849, मछलीशहर में 283, महराजगंज में 1045, मड़ियाहूं में 320, मुफ्तीगंज में 570, मुगराबादशाहपुर में 152, रामनगर में 568, रामपुर में 328, शाहगंज में 717, सिकरारा में 125, सिरकोनी में 101, सुईथाकला में 1053 व सुजानगंज में 481 आवास बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर चालू वित्तीय वर्ष में पीएम आवास योजना के तहत लक्ष्य घटा दिया है। अब मात्र नौ हजार 612 आवास बनाए जाने हैं, जबकि 20 दिन पहले आए लक्ष्य में 13 हजार चार आवास बनाए जाने थे। आवास बनाने के लिए संबंधित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर उनका खाता वेरीफाई करने आदि का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें