फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 10 साल से टैक्स न जमा करने वाले 71 बकायेदारों को वसूली नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जौनपुर में बीते वित्तीय वर्ष में 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने भवन व अन्य कर का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

इससे नगर पालिका को करीब 75 लाख से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ है। नगर पालिका प्रशासन ने 50 हजार से अधिक के 71 बकायेदारों को वसूली नोटिस जारी किया है। इन बकायेदारों ने 10 साल से कर नहीं जमा किया है।
विज्ञापन

वहीं अन्य समय से कर न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी वसूली नोटिस जारी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद जौनपुर में 40 हजार 457 उपभोक्ता हैं। कहा कि हर बकायेदार को टैक्स भुगतान के लिए नोटिस दिया जाएगा और उन्हें समय सीमा के भीतर बकाया जमा करने के लिए कहा जाएगा। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 40 हजार 457 उपभोक्ताओं में से 12 हजार 78 ने कर नहीं जमा किया। नगर पालिका में 71 बड़े बकायेदारों को आरसी जारी किया गया है गई है। जिनका 50 हजार रुपये कर के रूप में 10 साल से अधिक समय से बकाया चल रहा है। सात ही अन्य बड़े उपभोक्ता जिन्होंने एक साल से अधिक समय से कर नहीं जमा किया है। इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें