फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सील तोड़ने के मामले में निजी हॉस्पिटल पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के रसड़ा स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक पर सील तोड़कर दोबारा अस्पताल संचालित करने के मामले में चिकित्साधीक्षक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम और सीएमओ के निर्देश पर 16 सितंबर 2026 को अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। नोटिस देने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद 25 सितंबर को अस्पताल को सील कर दिया गया था। आरोप है कि संचालक ने सील तोड़कर दोबारा अस्पताल संचालित कर रहा था। बीते सात अक्तूबर को तहसीलदार केराकत सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और चंदवक पुलिस की टीम ने अस्पताल को फिर से सील कर दिया। चिकित्साधीक्षक ने विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें