फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पति की मौत के मामले में ग्राम प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। मजडीहां गांव में मारपीट के बाद उपचार के दौरान चंदन राजभर की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान साजिद उर्फ चुन्नू सहित उसके अन्य साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी गुलावती देवी की शिकायत पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गुलावती देवी का आरोप है कि वह ग्राम प्रधान के मुर्गी फार्म पर काम करती थीं। आरोप है कि 16 जुलाई 2026 को प्रधान ने उसे तीन दिनों तक जबरन मुर्गी फार्म पर रोक रखा था। उसका पति चंदन राजभर पूछताछ करने ग्राम प्रधान के घर पहुंचा था। आरोप है कि प्रधान, उसके साथियों ने चंदन को पीटकर उसे घायल कर दिया। परिजन चंदन को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान चंदन की मौत हो गई। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर गुलावती देवी ने सीएम, उपमुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें