बदलापुर। विकास क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में पांच लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का निर्माण न कराए जाने पर धन की रिकवरी कराने के लिए बीडीओ शरद कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। लाभार्थियों से धनराशि की वसूली अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के माध्यम से कराई जानी है। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालापुर में शीला पत्नी अरविंद, नगीना पत्नी गोविंद राज, राम आसरे पुत्र रामफेर, निर्मला पत्नी मोतीलाल और ग्राम पंचायत मरगूपुर निवासी मालती पत्नी अवधेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण के लिए वर्ष 2020-21 में प्रथम और द्वितीय किस्त जारी की गई थी किंतु पंचायत सचिवों के बार-बार कहने के बावजूद लाभार्थियों ने अभी तक प्रधानमंत्री आवास निर्माण नहीं कराया है। इस बात को लेकर खंड विकास अधिकारी ने प्रत्येक लाभार्थियों से आवास पूर्ण न कराए जाने की दशा में एक दस हजार की धनराशि वसूली करने कराए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।