फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत, बालिका जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक गांव में सोमवार की सुबह गोशाला की दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। वह गोशाला के छप्पर की मरम्मत कर रहा था। उधर, जमालपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से बालिका जख्मी हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी पृथ्वीराज बिंद (32) के घर के सामने ही गोशाला है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह गोशाला के छप्पर की मरम्मत कर रहे थे। अचानक बीच में लगी लकड़ी की कड़ी टूट गई। पूरा छप्पर और कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई।
पृथ्वीराज मलबे में दब गए। परिजन व आसपास के लोगों ने काफी प्रयास से उन्हें बाहर निकाला, मगर तब उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछलीशहर क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी चंद्रमणि कन्नौजिया ने पशु बांधने के लिए कच्ची दीवार खड़ी कर टीन शेड लगाया था। सोमवार को सुबह उनकी बेटी सपना कन्नौजिया (12) नल से पानी लेकर लौट रही थी। दीवार के पास से गुजरते वक्त अचानक दीवार गिर गई। मलबे में दबने से वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने मलबे से बालिका को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें