फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रह रही युवती के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार की देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) एक अन्य गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहती थी। रविवार की रात उसकी मौसी किसी कार्य से पड़ोस के गांव में गई थी। देर रात उसी गांव का एक युवक पहुंचा और युवती को यह कहते हुए अपने साथ ले गया कि उसकी मौसी ने उसे बुलाया है। आरोप है कि रास्ते में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर पहुंची युवती ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। सोमवार को परिजन थाने पहुंचे। देर शाम पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें