फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुष्कर्म के दोषी को 12 वर्ष की सजा, 12 हजार अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में दोषी को 12 वर्ष की सजा और 12 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाया है। मामला चंदवक थाना क्षेत्र का है और नवंबर 2014 में घटना हुई थी। 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने थाना चंदवक में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोप लगाया था कि गांव का पवन निषाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए उस पर दबाव बनाया। तैयार न होने पर 21 नवंबर 2014 को दस बजे स्कूल जाते समय पवन व उसके साथी पीड़िता को चार पहिया वाहन में बैठा कर अगवा कर ले गए। उसे आजमगढ़ एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया और गांव में छोड़ कर चले गए। पुलिस को सूचना के बाद उसका मेडिकल व बयान हुआ। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल किया। सरकारी अधिवक्ता राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने गवाहों का बयान अंकित कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पवन को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें