फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं, समाधान के लिए दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर/ सिकरारा। दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उसका निदान कराने का आश्वासन दिया है। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर में एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव व राजेपुर द्वितीय ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत लालजी राम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पैसा मांगता है तो तत्काल सूचित करें। उन्होंने शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। सचिव राजेश यादव ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं और इस मौसम में अरहर और आम में लगने वाले कीटों और उससे बचाव के उपाय के विषय में बताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, प्रेमचंद चौहान, अगनू प्रसाद, शारदा सरोज, विनोद यादव, संजय मौर्य आदि लोग रहे। सिकरारा के खानापट्टी गांव में रामलीला मैदान परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीण अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। गांव की उर्मिला देवी ने बताया कि नवंबर माह का राशन लेने के बाद वह मुंबई चली गई थी। वापस लौटने पर कोटेदार के यहां राशन लेने गई तो यह कहकर मना कर दिए कि उनके राशन कार्ड की वैधता खत्म हो गई है। दिनेश सिंह ने कुटुंब रजिस्टर में नाम न दर्ज होने तथा वरासत न दर्ज हो पाने की शिकायत की तो सोनू सिंह ने छुट्टा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा की मांग उठाई। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने वृद्धा विधवा,विकलांग पेंशन व किसान सम्मान योजना से सम्बंधित शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह एडीओ आइएसबी अमलेश चौबे,एडीओ पंचायत विवेकानंद यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नाहिद खान, अरुण यादव, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेय, दीपक यादव, सुनील मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें