फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर बनाई रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र परिसर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विद्यार्थियों ने 78×78 फीट की विशाल रंगोली बनाकर रचनात्मक प्रतिभा और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन किया। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आधारित रंगोली में देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय अभियानों को दर्शाया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से भारत के विकास की आकर्षक और प्रेरणादायी तस्वीर प्रस्तुत की है। सभी को मिलकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकसित भारत के निर्माण में पूरा योगदान देगा।
रंगोली के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाया गया था। इसमें उज्ज्वला योजना, खेलो इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति, हरित भारत-स्वस्थ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, नवाचार से विकास, विकास से समृद्धि, मातृशक्ति-राष्ट्रशक्ति और एक भारत-श्रेष्ठ भारत सहित विभिन्न विषयों को दर्शाया गया। इसमें विश्वविद्यालय का लोगो भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, खेल, डिजिटल तकनीक, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अन्नू त्यागी और डॉ. कृष्णा सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजकुमार, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. वनिता सिंह और डॉ. प्रियंका सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें